AZAD VIP NEWS
सिकरारा।
निषाद पार्टी की मल्हनी विधानसभा इकाई ने रविवार को चौरासंतदास गांव स्थित एरोमा एकेडमी स्कूल में विमुक्ति दिवस धूमधाम से मनाया। यह दिवस 31 अगस्त 1952 को घुमंतु और आदिवासी जातियों—जैसे बिन्द, केवट, कश्यप आदि—को क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट से मिली आज़ादी की स्मृति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. रामचरित्र निषाद ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने इस ऐतिहासिक दिन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज की एकजुटता और उत्थान पर बल दिया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव गीता देवी, रामराज निषाद, श्रीमती विद्या देवी सरोज, प्रदेश सचिव रामचंदर बिंद, जिला अध्यक्ष अमरनाथ केवट, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जवाहरलाल गौतम, जिला सचिव राज बहादुर बिंद, मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष दशरथ प्रसाद बिंद, उपाध्यक्ष उमानाथ निषाद, बक्शा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार निषाद, सक्रिय कार्यकर्ता मदनलाल निषाद, जिला मीडिया प्रभारी रामजीत निषाद, आजाद निषाद, स्वामीनाथ निषाद, डॉ. अरविंद कुमार निषाद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने अपने संबोधन में क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट से मुक्ति को सामाजिक न्याय की दिशा में मील का पत्थर बताया। साथ ही समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने और निषाद पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट. प्रधान प्रमुख संपादक आजाद यादव जौनपुर उत्तर प्रदेश