-->

Notification

×

Iklan

बारातियों के साथ मारपीट फिर लूटपाट,पीड़ित का आरोप!

रविवार, 29 जून 2025 | 11:55:00 am WIB Last Updated 2025-06-29T06:25:26Z
    Share


              AZAD VIP NEWS 
खुटहन। बड़सरा गांव में शुक्रवार क रात बारात से वापस घर जा रहे लोगों के बदमाशों ने रोक लिया। आठ बदमाशे ने लाठी डंडा से वाहन क्षतिग्रस्त कर चालक का मोबाइल और नकदी छीन लिया। भुक्तभोगी ने एक नामजद सहित आठ आरोपियों के खिलाफ थाने मे तहरीर दिया है।

खेतासराय क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव से शुक्रवार को खुटहन क्षेत्र के बड़सर गांव में बारात आई थी। खेतासराय कस्बा के वार्ड 3 निवासी रामधनी अपने स्कार्पियो वाहन में बारातियों को लेकर आये थे। द्वारचार के बाद वापस लौटने लगे। आरोप है कि वह वहां से लगभग एक किमी आगे पहुंचे थे कि सड़क पर आठ की संख्या में युवक लाठी लिए खड़े दिखे। वाहन के सामने वाले कांच पर लाठी से प्रहार कर दिया। दस हजार नकदी व मोबाइल छीन लिए।
 थाने ने पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जात में जुड़ गई!.
रिपोर्ट: प्रधान प्रमुख संपादक आजाद यादव जौनपुर उत्तर प्रदेश
×
New Update Just Now Refresh