-->

Notification

×

Iklan

चौकीदार की बेटी का शव पेड़ से लटका मिला!(बलिया उत्तर प्रदेश)

सोमवार, 24 मार्च 2025 | 4:21:00 pm WIB Last Updated 2025-03-24T10:51:08Z
    Share
     AZAD VIP NEWS 
नगरा/इंदरपुर (बलिया)। सरयां गुलाबराय गांव की चौहान बस्ती में रविवार को पूजा चौहान (20) का शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। युवती की शादी 25 अप्रैल को होनी थी।

पेड़ की जिस डाल के सहारे शव लटक रहा था, उसकी ऊंचाई जमीन से करीब 12 फीट है। दूसरी डाल पर दुपट्टा लटका था। युवती के ममेरे भाई चंदन चौहान निवासी जमुई पकड़ी ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। बलिया के एसपी ने मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की हैं।

सरयां गुलाबराय गांव की चौहान वस्ती निवासी धर्मराज चौहान नगरा थाने में चौकीदार हैं। पत्नी सुनीता की तबीयत खराब है, इसलिए धर्मराज अपनी पत्नी व छोटी बेटी नेहा के साथ तीन दिन पहले लखनऊ के लोहिया अस्पताल गए थे। बड़ी बेटी पूजा चौहान घर पर अकेली थी। रविवार की सुबह जब बस्ती के लोग टहलने निकले तो धर्मराज के घर के जामुन के पेड़ से पूजा का शव लटकता मिला। उसके दोनों हाथ नायलान की रस्सी से पीछे बंधे हुए थे।

घटना की सूचना पर एसपी ओमवीर सिंह, सीओ आशीष मिश्र और थाना प्रभारी कौशल पाठक मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। फॉरेंसिक, सर्विलांस और स्वाट टीम ने साक्ष्य जुटाए। एएसपी अनिल कुमार झा ने थाना प्रभारी से मामले की जानकारी ली।
AZAD VIP NEWS 
×
New Update Just Now Refresh