संवाद सूत्र,:जलालपुर थाने के ठीक सामने स्थित मंदिर से रविवार को दिनदहाड़े हौंसला बुलंद चोर मां दुर्गा का 150 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट चोरी कर ले गए। ग्राम पंचायत महिमापुर के प्रधान श्रवण गुप्त व पूर्व प्रधान संकठा प्रसाद गुप्त ने सोमवार को थाने में तहरीर दी। उनके अनुसार रविवार ना को दोपहर 12 बजे बाजार के लोग पूजन-अर्चन करने गए तो
मुकुट था। शाम छह बजे संध्या आरती को गए तो मुकुट गायब था। इसी अवधि में मंदिर में घुसे चोर मुकुट चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने कहा तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
AZAD VIP NEWS