सिकरारा सवाद।थाना क्षेत्र के मलसिल गांव में शनिवार को एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।ससुराल वाले मायके वालों के पहुँचने के पहले ही शव को अंतिम संस्कार को लेकर चले गए,पुलिस के पहुँचने तक अंतिम संस्कार कर खिसक गये।मायके वालों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
सिकरारा थाना क्षेत्र के मलसिल गांव के पलोधी गौतम के बेटे योगेश कुमार गौतम की शादी 15 अक्टूबर 2019 को इसी थानाक्षेत्र के स्व मुन्नीलाल गौतम की पुत्री पिंकी के साथ हुआ था,दोनो को एक तीन वर्ष की पुत्री पीहू,व डेढ़ वर्ष का पुत्र प्रिंस है,
मायके वालों की माने तो शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करते थे,जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा था,कोर्ट के आदेश पर विदाई हुई उसके बाद भी प्रताड़ित करने लगे तो वह मायके चली आई।बीते 16 जनवरी को मृतका के पति थाने के एक पुलिस के साथ पहुँचकर मायके वालों को आश्वासन देकर दुबारा विदाई कराए।शुक्रवार शाम को दामाद योगेश ने मृतका की मां संगीता देवी को फोन कर बताया कि पिंकी दरवाजा बंद कर ली है खोल नही रही,तो उसकी मां ने कहा इस समय कोई साधन नही है,हम लोग सुबह आएंगे, मायके वालों ने बताया कि इसके बाद वे फोन लगाने लगे तो रात में फोन नही
लगा,भोर चार बजे फोन आया कि पिंकी की तबियत खराब है उसे अस्पताल ले गए है,सुबह छह बजे जब मृतका के मायके वाले उसके घर पहुँचे तब तक बगैर पुलिस को सूचित किये ही ससुराल वाले मृतका को अंतिम संस्कार के लिए रामघाट लेकर चले गए। मायके वाले सिकरारा थाने पहुँचकर लिखित शिकायत की, तो पुलिस रामघाट पहुँची तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था,ससुराल वाले रामघाट से चले गए,थे,
AZAD VIP NEWS