-->

Notification

×

Iklan

थानाध्यक्ष खुटहन की मेहनत लाई रंग,करंट से झुलसकर मौत के बाद नहर में फेंके गए दंपती में से पत्नी का शव बरामद!

मंगलवार, 14 जनवरी 2025 | 12:59:00 pm WIB Last Updated 2025-01-14T07:59:07Z
    Share
 (जौनपुर) : मलूकपुर गांव में सिंचाई के दौरान खेत के बाड़ में दौड़ाए गए करंट से झुलसकर जान गंवाने वाले दंपती के शव नहर में फेंक दिए गए थे। घटना के नौवें दिन पुलिस ने पत्नी का शव सोमवार को बरामद कर लिया। पति के शव की तलाश जारी है। अपहरण व हत्या के मामले में नामजद चार आरोपितों में से एक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
गांव के 58 वर्षीय राम चरित्तर गौतम 56 वर्षीय पत्नी किस्मती देवी के साथ गत पांच जनवरी की सुबह घर से लगभग 400 मीटर दूर बंटाई पर लिए किस्मत्ती गए खेत में गेहूं की फसल (फाइल फोटो) की सिंचाई करने गए थे। रहस्यमय परिस्थितियों में दंपती गायब हो गए थे।

छानबीन के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि बगल के गांव अकबरपुर निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह व उनके भाइयों ने दंपती के बटाई के खेत के बगल में स्थित अपने खेत में फसल की सुरक्षा के लिए नंगे तार का बाड़ बनाकर करंट प्रवाहित कर रखा था।
दंपती की पुत्री सरिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप भी लगाया था। मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस ने सात जनवरी को आरोपित पूर्व प्रधान कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पूछताछ में स्वीकार किया कि करंट से दंपती की मौत का पता चलने के बाद उसने अपने भाई अखिलेश सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य छिपाने के लिए शवों को वाहन से ले जाकर सरपतहां थाना क्षेत्र के बासूपुर में शारदा सहायक नहर में फेंक दिया था।

पुलिस शवों की तलाश में जुटी थी। नहर का पानी भी रोक दिया गया था। सोमवार को वहां से लगभग दो किमी दूर शेखाईं गांव में नहर से किस्मती देवी का शव बरामद हो गया।
Azad Vip News 

×
New Update Just Now Refresh