-->

Notification

×

Iklan

गोरखपुर में तिलक समारोह में मनबढ़ों ने चलाई गोली!AZADVIPNEWS

गुरुवार, 21 नवंबर 2024 | 9:05:00 pm WIB Last Updated 2024-11-21T16:15:42Z
    Share
टेंट मालिक विशाल की तहरीर पर एम्स थाने पर केस दर्ज किया गया है। तहरीर में आरोप लगाया कि मेरा टेंडर दीपक सिंह पुत्र मुसाफिर सिंह सैनिक कुंड के तिलक समारोह में था। आयोजन में मेरी तरफ से टेंट और शामियाने का काम किया गया था। एम्स थाना क्षेत्र के सैनिक कुंज में बुधवार की रात तिलक समारोह में युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने से तिलक में शामिल एक विनोद विशाल घायल हो गया। उसके कंधे में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। हर्ष फायरिंग में दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। टेंट मालिक विशाल की तहरीर पर एम्स थाने पर केस दर्ज किया गया है। तहरीर में आरोप लगाया कि मेरा टेंडर दीपक सिंह पुत्र मुसाफिर सिंह सैनिक कुंड के तिलक समारोह में था। आयोजन में मेरी तरफ से टेंट और शामियाने का काम किया गया था। इंद्रानगर के प्रशांत यादव और उसका दोस्त राहुल यादव दोनों तिलक समारोह में अचानक हर्ष फायरिंग करने लगे। इस हर्ष फायरिंग पर मेरे सहयोगी विनोद ने आपत्ति जताई तो भी ये नहीं माने। इसी दौरान हर्ष फायरिंग में सहयोगी विनोद के कंधे में गोली लग गई। प्रधान प्रमुख संपादक आजाद यादव की रिपोर्ट
×
New Update Just Now Refresh