-->

Notification

×

Iklan

लखीमपुर खीरी में महिला की हत्या!AZADVIPNEWS

गुरुवार, 21 नवंबर 2024 | 9:17:00 pm WIB Last Updated 2024-11-21T16:06:47Z
    Share
लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात शराबी पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण दोनों के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से भाग गया। पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटना की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी जमुना प्रसाद बुधवार की देर रात शराब पी करके घर पहुंचा था। उसने अपनी पत्नी जानकी देवी (40 वर्ष) से मीट भी बनवाया। इसी दौरान जमुना ने ससुराल बेती सहदेव गांव जाने की बात कही। बताया जाता है कि पत्नी ने उसके ससुराल जाने का विरोध किया, जिस पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इससे नशे में धुत पति अपना आपा खो बैठा और पत्नी जानकी को लाठी से पीटने लगा। बदहवास जानकी मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन उसे कोई बचाने नहीं पहुंचा। जमुना प्रसाद को भी तरस नहीं आया। पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला। इसके बाद फरार हो गया। पड़ोसियों का कहना है कि जमुना प्रसाद का संबंध ससुराल में एक विधवा महिला से है। इसीलिए पत्नी ने वहां जाने से मना किया था। इसके कारण उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जानकी के तीन बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ी बेटी पुष्पा देवी (22 वर्ष) है। उसकी शादी हो चुकी है। दो बेटे आलोक कुमार (16 वर्ष) व सुभाष (11 वर्ष) के हैं। आलोक फैजाबाद में नौकरी करता है। घर पर छोटा बच्चा सुभाष था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रधान प्रमुख संपादक आजाद यादव की रिपोर्ट
×
New Update Just Now Refresh