-->

Notification

×

Iklan

सिकरारा थाने की महिला हेड कांस्टेबल ने महिलाओं को बताए सरकारी हेल्पलाइन नंबर

बुधवार, 10 सितंबर 2025 | 2:43:00 pm WIB Last Updated 2025-09-10T09:14:15Z
    Share
AZAD VIP NEWS 
जौनपुर। सिकरारा थाना की महिला हेड कांस्टेबल दीक्षा सिंह ने रैया गुलजारगंज स्थित यादव बस्ती में महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को 1930, 1076 सहित कई सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
इस मौके पर हेड कांस्टेबल दीक्षा सिंह ने कहा कि “मैं और मेरी पुलिस आपकी सेवक हैं। आप किसी भी समय, 24 घंटे में कभी भी फोन कर सकती हैं। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े कदम उठा रही है।”

गांव की महिलाओं ने उनकी इस पहल की सराहना की। वहीं थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह भी अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा व जागरूकता के प्रति प्रेरित कर रहे हैं।
रिपोर्ट. प्रधान प्रमुख संपादक आजाद यादव जौनपुर उत्तर प्रदेश 
×
New Update Just Now Refresh