AZAD VIP NEWS
सिकरारा।
आज शाम लगभग 4:30 बजे जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर सिकरारा थाना से कुछ ही दूरी पर अचानक एक विशाल आम का पेड़ सड़क पर गिर पड़ा, जिससे दोनों ओर का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक वाहन सड़क पर फंसे रहे, जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए पेड़ की काट-छांट शुरू कर दी। करीब आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद पेड़ को हटाकर मार्ग को पूरी तरह से साफ कर दिया गया। इसके बाद यातायात सामान्य रूप से बहाल हो सका।
स्थानीय लोगों ने राहत जताते हुए कर्मचारियों की तत्परता की सराहना की। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
रिपोर्ट. प्रधान प्रमुख संपादक आजाद यादव जौनपुर उत्तर प्रदेश