AZAD VIP NEWS सिकरारा ।
शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाना पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति काम काज के सिलसिले में बाहर रहता है। उसने आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिलीप कुमार चौहान उक्त महिला को उसके पति के पास पहुंचाने गया। आरोप है कि वह भी वही छह माह तक उसके साथ रहा। वही पर शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को आरोपित युवक को उसके गांव के मोड़ के पास से सुबह लगभग आठ बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
रिपोर्ट:प्रधान प्रमुख संपादक आजाद यादव जौनपुर उत्तर प्रदेश