Azad vip news जलालपुर (जौनपुर): थानागद्दी मार्ग पर क्षेत्र के चंवरी बाजार के पास बुधवार की आधी रात में पिकअप सवार संदिग्ध लोगों ने पुलिस टीम को रौंद दिया। इस दौरान अलग-अलग दोपहियां वाहनों पर सवार पराऊगंज पुलिस चौकी प्रभारी प्रतिमा सिंह समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। प्रतिमा सिंह के सिर में गंभीर चोट आने के कारण बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। फरार पिकअप सवारों की गिरफ्तारी के लिए दस टीमें गठित की गई हैं
पांच कांस्टेबलों के साथ तीन दोपहिया वाहनों से क्षेत्र में गश्त, घेराबंदी व दबिश को निकलीं चौकी प्रभारी प्रतिमा सिंह रात लगभग 12.30 बजे टीम के साथ चौकी पर लौट रही थीं। चंवरी बाजार के पास थानागद्दी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार पिकअप सवारों ने पहले बाइक सवार पुलिस कर्मियों अरविंद व देवेंद्र को धक्का मारा। दोनों घायल हो गए। इसके बाद करीब 500 मीटर आगे स्कूटी सवार एसआइ प्रतिमा सिंह व कांस्टेबल श्याम को साइड से धक्का मार दिया। स्कूटी सहित गिरने से प्रतिमा सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। इस दौरान एक अन्य बाइक पर सवार दो अन्य पुलिस कर्मियों ने चौकी प्रभारी प्रतिमा सिंह व तीनों कांस्टेबलों को एंबुलेंस से सीएचसी
रेहटी पहुंचाया। उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रतिमा सिंह को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया। एएसपी (सिटी) आयुष श्रीवास्तव, एएसपी (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह
सीओ केराकत अजीत कुमार रजक, थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर प्रतिमा सिंह को देखा और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी!
संपादक आजाद यादव