AZAD VIP NEWS जौनपुर: सराय मोहिउद्दीनपुर गांव में शनिवार की सुबह सरपतहां थाने के चौकीदार की पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे के हुक में गमछे से फंदे के सहारे लटका मिला। पिता ने दहेज हत्या आरोप लगाया पुलिस पति समेत तीन को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है।
गांव निवासी किशन थाने का चौकीदार है। साथ ही उसने घर में परचून की दुकान खोल रखी है। स्वजन के अनुसार सुबह किशन ड्यूटी पर चला गया। उसकी 26 वर्षीय पत्नी विजयलक्ष्मी कमरे में सोई थी। कुछ देरबाद पड़ोस की एक महिला कोई सामान खरीदने आई तो सास संध्या ने उसे बहू को जगाकर सामान लेने को कहा। महिला विजयलक्ष्मी को बुलाने उसके कमरे में गई तो अंदर का दृश्य देखकरउसके हलक से चीख निकल पड़ी। विजयलक्ष्मी का शव उसके बेड के ऊपर पंखे के हुक में गमछे से फंदे के सहारे लटका था। मृत विजयलक्ष्मी इसी थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी निवासी राम विशुन की पुत्री थी। उसकी शादी गत 11 जून 2024 को हुई थी। घटना से घर में कोहराम मच गया।
स्वजन ने घटना की सूचना पति, पुलिस व मायके वालों को दी। पुलिस ने पहुंचकर शव अग्रिम विधिक प्रक्रिया के लिए कब्जे में ले लिया। पिता राम विशुन ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ससुर दूधनाथ, पति किशन, सास संध्या व ननद नेहा
उसे प्रताड़ित करते थे!
मांग पूरी न होने पर विजयलक्ष्मी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया।
संपादक आजाद यादव