-->

Notification

×

Iklan

खेत की जोताई कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या,मचा हड़कंप!AZAD VIP NEWS

शनिवार, 30 नवंबर 2024 | 6:11:00 pm WIB Last Updated 2024-11-30T12:41:31Z
    Share
Azamgarh news: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवली गांव में खेत की जोताई कर रहे किसान की अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
देवहटा गांव निवासी सुनील राय 50 घर पर खेती करते थे। उन्होंने एक ट्रैक्टर भी लिया था, जिससे वह दूसरे के खेतों की जोताई कर अपने परिवार की देखभाल करते थे। शुक्रवार शाम लगभग छह बजे वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ही नेवली गांव में खेत की जोताई करते समय अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी।
गोली सीने में लगने के बाद वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। ट्रैक्टर के हल की चपेट में आने से उनके चेहरे का आधा हिस्सा भी कट गया। परिजनों द्वारा फावड़े से सिर काटने की आशंका जताई जा रही है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों की पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
AZAD VIP NEWS 
×
New Update Just Now Refresh