-->

Notification

×

Iklan

जौनपुर बरसठी मे फांसी लगने से महिला की मौत,पुलिस जांच में जुटी|

बुधवार, 4 जून 2025 | 11:08:00 pm WIB Last Updated 2025-06-04T17:38:56Z
    Share
AZAD VIP NEWS
 (जौनपुर बरसठी)

 स्थानीय थाना क्षेत्र के मंगरा गांव में विवाहिता की फांसी लगने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
बताया जा रहा है कि पूनम सरोज पत्नी अनिल सरोज की पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते महिला ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पति अनिल सरोज घर की रोजी रोटी चलाने के लिए मुंबई रहता था। कुछ दिन पहले अनिल को लकवा की शिकायत हो गई, जिसके चलते वह अपने घर आकर दवा कराने के लिए रुका था। पूनम व अनिल की शादी को लगभग 25 साल बताया जा रहा है । जिनसे एक लड़का व एक लड़की भी है। पूनम का मायका मलिकानपुर मडियाहूं बताया जा रहा है। पूनम का कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह आजीज आकर फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट: प्रधान प्रमुख संपादक आजाद यादव जौनपुर उत्तर प्रदेश
×
New Update Just Now Refresh